Share this on

Sine me aag

Hindi ghazal, mejar jagani, hindi ghazal blog, sine me aag

सीने में आग लग न जाये कही, ऐ सनम तेरे इंतजार में 
चाँद की चाँदनी जल न जाय कही, ऐ सनम तेरे इन्तज़ार में
सीने में आग.........

खुदा तू देखले दानत मेरी, खुदा तू देखले हालत मेरी 
जान निकल न जाये कही, ऐ सनम तेरे इंतज़ार में
सीने में आग.........

आशिक हो या फिर फरिश्ता, दोनो का है महोबत से रिश्ता
जमाने पे तबाही आ न जाये कही, ऐ सनम तेरे इन्तज़ार में 
सीने में आग.........

ये जमी पलट न जाये कही, ये आसमा गिर न जाये कही 
ऐसी क़यामत छा न जाये कही, ऐ सनम तेरे इन्तज़ार में 
सीने में आग.........

दिल मेरा बेपरवाह हो गया, खुदा तेरे प्यार में खो गया
जगाणी दुनिया पिघल न जाये कही, ऐ सनम तेरे इन्तज़ार में 
सीने में आग.........

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

Leave your suggestions here

Note: Only a member of this blog may post a comment.