Share this on

दिल मचल गया


देखा जो तुमको, तो दिल मचल गया।
तेरे प्यार में, आखिर बदल गया।
देखा जो तुमको, तो दिल मचल गया।

जाना कहाँ था, और वो गया कहाँ।
चड़ी इश्क की खुमारी, ओर फिसल गया।
देखा जो तुमको, तो दिल मचल गया।

चहेरा तेरा, निगाहों में यू बस गया।
खेल सितारों का, जान मेरी चल गया।
देखा जो तुमको, तो दिल मचल गया।

देखा न हमने, बंदगी का सवेरा।
सनम की याद में, आफताब ढल गया।
देखा जो तुमको, तो दिल मचल गया।

आशिको की आहे, ऐसी है "जगाणी"।
काँपने लगी जमीन, ये आसमा हिल गया।
देखा जो तुमको, तो दिल मचल गया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

Leave your suggestions here

Note: Only a member of this blog may post a comment.