कितने दिलो की उड़ी खाक, कोइ तो बात जरूर है ।
मेरे खुदा मुजको बचना, ये इश्क की आग जरूर है ।।
कितने दिलो की.......
यार मेरे ख्वाबो में मिलना, हक़ीक़त में नज़रे चुराना ।
हर लम्हा हमको तड़पना, ये इश्क की जफ़ा जरूर है ।।
कितने दिलो की.......
दिल की बाते दिल मे रहने दो, इस राज़ को राज़ रहने दो ।
वरना हमको जीने न देगा जमाना, ये इश्क की खता जरूर है ।।
कितने दिलो की.......
हर दम याद आती है तुम्हारी, ये ग़ज़ल बताती है हमारी ।
पलको से आंसूओ का गिरना, ये इश्क की वफ़ा जरूर है ।।
कितने दिलो की.......
जलने से फिक्र परवाना क्या करे, मरने की फिक्र दीवाना क्या करे ।
आखरी लब्ज़ हमारे सीनेसे लगा लेना, ये इश्क की अदा जरूर है ।।
कितने दिलो की.......

Leave your suggestions here
Note: Only a member of this blog may post a comment.