Share this on

दिल मेरा

Dil mera, ghazal

हल्का सा तेरा मुस्कुराना, दिल मेरा भूल न पायेगा।
धीरे से तेरी पलके जुकाना, दिल मेरा भूल न पायेगा।

जरा सा नकाब हट गया, चहेरा तेरा हमको दिख गया।
आहिस्ता कदमो का उठाना, दिल मेरा भूल न पायेगा।

तेरे लबो की क्या तारीफ करे, खुदा इनपे इश्क की बारिश करे।
हवा में तेरी जुल्फों का लहराना, दिल मेरा भूल न पायेगा।

पकड़ी जो हमने तेरी कलाई, जैसे बादल पे बिजली छाई।
तेरे मुह से आवाज का आना, दिल मेरा भूल न पायेगा।

जिस्म तेरा चाँद का नूर है, तू आसमान की हूर है।

शरम से चहरे को मोड़ लेना, दिल मेरा भूल न पायेगा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

Leave your suggestions here

Note: Only a member of this blog may post a comment.