Share this on

जय हिंद का नारा

जय हिंद का नारा, ये मंत्र हमारा आगे आगे बढ़ते है हम।
न मोत की परवाह, न अपनी फिकर करते है हम।
जय हिंद का नारा........

जब गोली लग जाए, अपने सीनेमें यारो तो,
लड़ना ही धर्म हमारा, न जिंदगीको तरसते है हम।
जय हिंद का नारा........

क्या बताए तुम्हे आग है, हमारे दिलमे कितनी।
दुश्मनोको मिटादे, वो ताकत रखते है हम।
जय हिंद का नारा........

वो जीना भी क्या जिना है, जो देश के काम न आये।
मरना है शान हमारी, कफन बांध कर चलते है हम।
जय हिंद का नारा........


क्या खूब तकदीर हमारी, त्रिरँगा कफ़न मिला हमको।
तोपो की सलामी के संग, दुनिया से उठते है हम।
जय हिंद का नारा........


Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

Leave your suggestions here

Note: Only a member of this blog may post a comment.