मेरे जलते दिलसे

मेरे जलते दिल से मत खेलो,
सनम तुमभी न बच पाओगे।
मेरे जलते दिलसे......

ये करिश्मा है खुदा का,
सनम तुमभी न सम्भल पाओगे।
मेरे जलते दिलसे......

अभी तुम आजाद बुलबुल हो,
तुम भी कैद हो जाओगे।
मेरे जलते दिलसे......

सावन का नशीला मौसम है "जगाणी",
सनम तुमभी मदहोश हो जाओगे।
मेरे जलते दिलसे......

ये इश्ककी आग तेज है इतनी,
सनम तुम भी जल जाओगे।
मेरे जलते दिलसे......

Leave your suggestions here

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Pages